फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर भड़के शिक्षक

Tue, 26 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी लगाए जाने और ग्रीष्मावकाश में एमडीएम बनवाने के निर्देश से नाराज शिक्षकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज अध्यापकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आन्दोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बतादें कि मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने 20 मई को निर्देश दिया है कि सूखाग्रस्त जिलों के प्राथमिक स्कूल ग्रीष्मावकाश में भी खुले रहेंगे। साथ ही अध्ययनरत विद्यार्थियों को एमडीएम उपलब्ध कराया जाएगा। निदेशक के इस आदेश से जिले के शिक्षक खासे नाराज हैं। इसके विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तल शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि स्पष्ट मनाही होने के बाद ही शिक्षकों से प्रशासनिक अधिकारी गैर शैक्षणिक कार्य करवा रहे हैं।

नियमों को ताक पर रखकर शिक्षकों की ड्यूटी समाजवादी पेंशन योजना के सत्यापन और ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगाई गई है। यह कार्य शोषण के दायरे में आता है। शिक्षक संगठन हर स्तर पर इसका विरोध करेगा। डीएम राजमणि यादव को दिए गए मुख्यमंत्री को संबोधिक ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की है कि उनसे गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाए। ग्रीष्मावकाश में एमडीएम बनवाने का निर्देश वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर शिक्षक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रामबाबू दिवाकर, ध्यान सिंह, मोहम्मद हुसैन, अशोक द्विवेदी, श्यामलाल, रत्नेश कुमार यादव, दशरथलाल, ईश्वरशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें