फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पिता से रुपये ऐंठने के लिए महिला ने रच डाली अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 16 Oct 2025 06:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के पइंसा गांव में एक महिला ने पिता से एक लाख रुपये ऐंठने के लिए अपने ही बेटे की अपहरण की साजिश रच डाली। बेटे ननिहाल भेजकर उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन
अर्सलान और उसकी मां शाहीन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के पइंसा गांव में एक महिला ने पिता से एक लाख रुपये ऐंठने के लिए अपने ही बेटे की अपहरण की साजिश रच डाली। बेटे ननिहाल भेजकर उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद चिट्ठी लिखकर दरवाजे पर फेंक दिया। जिसमें लिखा था जहां कहा जाए एक लाख रुपये पहुंचा दो नहीं तो बेटे की गर्दन धड़ से अलग कर दी जाएगी। हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो पोल खुल गई। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पहाड़पुर गांव निवासी शमसुद्दीन ने थाने में सूचना दी कि उनकी  बेटी शाहीन का बेटे अर्सलान उनके घर (ननिहाल) आया था और रहस्यमयढंग से लापता हो गया है। दरवाजे पर एक चिट्ठी पड़ी मिली जिसमें फिरौती के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई है और न मिलने पर अर्सलान की गर्दन अलग करने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो बेटा अपने घर पर बंद कमरे में मिला, जिसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगाया गया था। 

बाहर निकालकर पुलिस ने उससे जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ऐसा अपनी मां शाहीन के कहने पर किया। बताया कि मां ने उसे ननिहाल यह कहकर भेजा था कि वहां जाने के बाद बिना किसी को बताए चुपके से खेतों के रास्ते अपने घर चले आना। उसने ऐसा ही किया। यहां आने पर मां ने उसे एक कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया और चुप रहने के लिए कहा था। बाद में ननिहाल जाकर बेटे के गायब होने और अपहरण का शोर मचा दिया। साथ ही एक लेटर भी नाना के घर के दरवाजे पर फेंककर एक लाख रुपये की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें