फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Wed, 03 Oct 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू। सत्या, अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। गोष्ठी, निबंध, पेटिंग और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया। गोष्ठी में डीएम ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांत एवं शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन का अनुशरण करते हुए सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम राकेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार,हयात उल्ला चतुर्वेदी, विनोद कुमार द्विवेदी आदि ने भ्ाी विचार व्यक्त किए। दस स्वच्छाग्राहियों को डीएम ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने स्वच्छता आधारित पेंटिग, निबंध सहित अन्य माध्यमों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। फसल अवशेष खेतों में न जलाए जाने को लेकर कृषि विभाग की ओर से तीनों तहसीलों में कराई गई पेंटिग प्रतियोगिता के मेधावियों को भी डीएम ने सम्मानित किया। इसमें सिराथू तहसील के धर्मा देवी इंटर कॉलेज की स्नेहा सिंह प्रथम, कृति देवी द्वितीय तथा हनुमान इंटर कॉलेज की कोमल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मंझनपुर तहसील के दुर्गा देवी इंटर कॉलेज की कु. रिया को प्रथम, करारी इंटर कॉलेज की कु वैष्णवी को द्वितीय तथा दिलीप सिंह इंटर कॉलेज बाकरगंज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से चायल तहसील के कस्तूरबा गांधी इटर कॉलेज भरवारी की एकता को प्रथम, महगांव इंका महगांव की कु वंदना यादव को द्वितीय और कस्तूरबा भरवारी की ज्योति को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, बीएसए  अरविंद कुमार,डीडी एग्रीकल्चर, डीपीआरओ के अलावा स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।
वहीं धर्मा देवी कॉनवेंट स्कूल एवं इंटर कॉलेज केन कनवार  में विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चो ने गांधी जी के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक का मंचन किया। प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डाला। बीएस इंटर कालेज सयांरा वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रबंधक अनूप सिंह यादव ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। वाद-विवाद में अंकित जायसवाल प्रथम, मो साहिल द्वितीय और बुदरा बानो तीसरे स्थान पर रहे। निबंध में मो कैफ प्रथम, प्राची श्रीवास्तव द्वितीय एवं आरती तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आलेक कुमार, राहुल मिश्र, दुर्गा प्रसाद आदि रहे। इसी तरह एसएवी इंटर कॉलेज सैनी में प्रधानाचार्य रामबदन भागर्व ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य, अश्वनी कुमार तिवारी अादि  रहे।
विज्ञापन


वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग बालक में राहुल कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय, अमरीश कुमार तृतीय तथा जूनियर वर्ग में हिमांशु यादव, पवन कुमार और विवेक कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से बालिकाओं में सीनियर वर्ग से धनलक्ष्मी राजपूत, ममता देवी, विनीता देवी ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिलीप केसरवानी व आर्यन पाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। इस मौके पर परवेज आलम, योगेंद्र सिंह, रामरतन कुशवाहा, रामकैलाश पाल तथा सुशील कुमार पटेल आदि रहे। वहीं महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर हम सभी गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। डॉ स्वाती चौरसिया, डॉ नीलम वाजपेई, डॉ अजय कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ नीरज कुामर सिंह, डॉ रमेश चंद्र, सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं जय जवान, जय किसान मंच की कौशाम्बी इकाई ने मंगलवार डायट में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरनारायण मिश्र ने संगठन के कार्यों का बखान किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, बालेंद्र धर द्विवेदी, रामकिशुन पटेल, डॉ अभयराज सिंह, डॉ मजहर, शरद कुमार,शारदा प्रसाद मिश्र, गिरिजाशंकर पांडेय, वीरेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

वहीं जिला जेल में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम सतीश चंद्र, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ दीपक सेठ एवं प्रभारी जेल अधीक्षक द्वारा पौधरोपण किया गया। सहायक संभागीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एआरटीओ शंकर जी सिंह एवं विधायक सदर लाल बहादुर ने बीओसी वर्कर फेडरेशन ऑफ इंडिया  के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को  स्वच्छ भारत एवं सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं कड़ा संवाददाता के अनुसान प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग प्रथम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । प्रधानाध्यापक अजय साहू, राजेश शर्मा, योगेन्द्र यादव आदि सहायक अध्यापकों ने महापुरूषो के जीवन पर प्रकाश डाला । इससे पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया । सीएचसी इस्माइलपुर परिसर में बापू को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। युवा भाजपा नेता उमेश पटेल उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों को फल वितरित किया गया। इस दौरान रामप्रकाश पाल, डॉ सुशील सिंह,प्रदीप सिंह उर्फ डब्बू,राजेंद्र सिंह,हनुमत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह से श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज में भी गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई गई।वहीं गोराजू संवाददाता के अनुसार युवा हिन्दूवाहिनी ने सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष देवानंद द्विवेदी ने कहा कि सफाई व सादगी से जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने गोराजू चौराहे पर झाडू लगाया। इस मौके पर ओम नारायण,  विमलेश मिश्रा व राजू सरोज, फूल सिंह जितेन्द्र सोनी, आशू, रामनरेश, लवलेश, संतोष, रावेन्द्र, शिवा, अंकित, मंदीप पांडेय, देवदत्त, शिवाकान्त,  दुर्गेश  रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें