फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से तंग होकर रिटायर्ड फौजी के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 Aug 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक संदीप यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोतवाली के पथरा कला गांव के एक युवक ने रविवार रात प्रयागराज स्थित अपने आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह बीमारी से परेशान था। सोमवार की देर शाम युवक का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पथरा कला गांव के सुरेश यादव सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रयागराज के मुंडेरा चुंगी के पास मकान बनवाकर परिवार समेत रहने लगे। सुरेश के दो बेटों में छोटे संदीप यादव को उन्होंने छह माह पूर्व आषाढ़ा चौराहा पर पशु अहार की दुकान खोलवा दी थी।
संदीप गांव में ही रहकर दुकान चलाता था। रविवार को वह प्रयागराज स्थित मुंडेरा घर पहुंचा। रात करीब नौ बजे वह अंदर कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। संदीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि बीमारी से तंग आकर वह जान दे रहा है। घर वाले रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें