फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली के दौलतपुर कसार गांव का मामला
मंझनपुर। कड़ा कोतवाली के दौलतपुर कसार निवासी मौला बक्स किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी बेटी मुस्कान (16) इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है इधर बीच काफी दिन से मुस्कान बीमार चल रही थी। सोमवार की शाम घर के लोग अपने अपने काम में लगे थे। इसी बीच मुस्कान घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। रोने बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। दरवाजा तोड़कर मुस्कान की लाश को फंदे से उतारा गया। सूचना के बाद पहुंची कड़ा कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर बेटी ने जान दे दिया। घटना के बाद से परिजनों की रो रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें