फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: थोड़ी से जमीन के लालच में तीरथ ने की थी रेकी

Fri, 22 Sep 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहा में विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में तीरथ निषाद ने हमलावरों के लिए रेकी की थी।
विज्ञापन

तीरथ सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पुरवा गांव का रहने वाला था। उसने भी मृतक शिवसरन की जमीन के बगल में भूमि खरीदी थी। जितनी जमीन उसने क्रय की, उसका क्षेत्रफल पूरा नहीं था। इन दिनों निर्माण कार्य करा रहा था।
विज्ञापन

सिपाही सुरेश ने उसकी भूमि का रकबा पूरा करने का लालच देकर रेकी करने को कहा था। तीरथ को सिर्फ यह बताना था कि किस दिन मृतक के यहां रिश्तेदार नहीं है। शुक्रवार भोर सिर्फ मृतक होरीलाल, उसकी बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन मड़हे में अकेले थे। इसकी जानकारी उसने ही हमलावरों को दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें