भरवारी। भरवारी नगर स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय और विद्याश्रम के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
भवंस मेहता विद्याश्रम से प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में रैली निकाली गई। नगर के विभिन्न रास्तों से होकर यह रैली गुजरी। इस मौके पर खेल शिक्षक सुधाकर सिंह, रामसनेही श्रीवास्तव, नागेंद्र द्विवेदी, शिवम केसरवानी, विवेक चतुर्वेदी, आरएन बिहारी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं भवंस मेहता महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी, प्रो. श्वेता, प्रो. पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमलीगांव में सोमवार को शिक्षकों और बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक श्रीप्रकाश शुक्ल एवं प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगा यात्रा से परिसर तिरंगे के रंग में रंग गया। संवाद
कनैली। कौशाम्बी ब्लॉक के कनैली स्थित मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली फैजुल्लापुर, कनैली, मवई होकर गुजरी। आरएसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संस्थापक अभिमन्यु सिंह, संचालक प्राचार्य डाॅ. मो. उमर, श्रवण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।