फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी शाखा के लुटेरे की बेल नामंजूर

Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
court - फोटो : PTI
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा के पहाड़पुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा से बाइक सवार बदमाश नौ जनवरी 2019 को दिनदहाड़े  करीब 3.76 लाख रुपये लूट ले गए थे। शाखा संचालक राममिलन त्रिपाठी ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस को विवेचना के दौरान धमूनगंज कोतवाली क्षेत्र के गयासउद्दीनपुर निवासी वसीम पुत्र हनीफ को आरोपी पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए साढ़े ग्यारह हजार रुपये भी बरामद किए। मामले में आरोपी की तरफ से जिला सत्र एवं न्यायाधीश महफूज अली की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी के विरोध एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकरा दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें