फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी के साथ पड़े ओले, गिरे पेड़, बिजली की आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिछले एक सप्ताह से रोजाना मौसम में चल रही उठपठक के बीच रविवार आधी रात अचानक तेज आंधी और बारिश होने लगी। कहीं-कहीं तो ओले भी गिरे। कई जगहों पर आंधी ने विद्युत पोल धराशायी कर दिया। इससे रविवार को दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार को तकरीबन ढाई बजे रात्रि आसमान में भयंकर गडग़ड़ाहट हुई। इसके बाद आंधी आनी शुरू हो गई। तकरीबन बीस मिनट बाद तेज बारिश होने लगी। आधे घंटे बाद पानी गिरना बंद हुआ। आंधी ने कई घरों में लगे टीन शेड उखाड़ दिए तो कई लोग चुटहिल भी हुए। इतना ही नहीं गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े वृक्ष भी धराशायी हो गए। विद्युत पोल गिरने से दूसरे दिन कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। लोगों की सूचना पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने सप्लाई बहाल की। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। लेकिन खलिहान में पड़ी तमाम किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। दूसरी तरफ फसल कटाई के बाद खाली पड़े खेतों को बारिश से फायदा भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें