फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेश्ार में फंसकर किसान की मौत

Sat, 10 Nov 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह धान की मड़ाई के वक्त एक किसान थ्रेसर में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बरौली निवासी खुद्दीलाल (55) पुत्र रामदुलारे खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के बाहर ही थ्रेसर से धान की मड़ाई करवा रहा था। इस दौरान अचानक उसका गमछा थ्रेसर में फंस गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले मशीन की चपेट में आने से खुद्दीलाल की सांस थम गई। इस पर परिवार के सदस्य व ग्रामीण चीख पड़े। परिवार वाले नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील प्रशासन कृषक बीमा योजना के तहत पीड़ित परिवार वालों को आर्थिक लाभ दिलाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें