गंगा स्नान करने के लिए कड़ा कुबरी घाट पर परिवार के साथ आए सोनू सरोज व रोहन पुत्र मोहन सरोज ग्राम भैरवपुर और राहुल सरोज पुत्र चंद्रशेखर ग्राम जाम जिला फतेहपुर गहरे पानी में डूबने लगे।
कौशांबी के कड़ा कुबरी घाट पर गंगा में स्नान कर रहे तीन युवक गहरे पानी में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाल लिया। तीनों की जान बचाने वाले युवकों की काफी सराहना की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गंगा स्नान करने के लिए कड़ा कुबरी घाट पर परिवार के साथ आए सोनू सरोज व रोहन पुत्र मोहन सरोज ग्राम भैरवपुर और राहुल सरोज पुत्र चंद्रशेखर ग्राम जाम जिला फतेहपुर गहरे पानी में डूबने लगे। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों गहरे पानी में चले गए। शोरगुल सुनकर घाट पर मौजूद पीआरवी के जवान देवेश तिवारी और पीआरडी के जवान बेनी प्रसाद ने घाट पर मौजूद नाविकों सत्यम निषाद और मोनू निषाद के सहयोग से तीनों को बचा लिया।