फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी करने के शक पर तीन युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चोरी करने के शक पर तीन युवकों को पीटा
विज्ञापन

कौशाम्बी के जोगापुर गांव का मामला, एक को सरायअकिल में पकड़ा
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में बुधवार सुबह दो युवकों की भैंस चोरी के शक में पिटाई कर दी गई। वहीं, एक अन्य युवक को सरायअकिल में पकड़ा गया। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। आरोपी युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जोगापुर निवासी अशोक गौतम की दो दिन पहले तीन भैंस चोरी हो गई थी। हालांकि बाद में सभी मवेशी मिल गए। इससे पहले भी कई पशुपालकों के मवेशी चोरी हो चुके हैं। इसे लेकर ग्रामीण सतर्क थे। बुधवार सुबह पिकअप से आए तीन युवकों को गांव वालों ने घेर लिया। भागते वक्त इनकी पिकअप नाले में फंस गई। लिहाजा उस पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया गया। तीसरा मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवकों की पिटाई की गई। इन संदिग्ध युवकों को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराने के लिए एक से दो असलहाधारी युवक आए थे। गांव वालों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। सरायअकिल में एक को पकड़ा गया। बताया जाता है कि इसकी भी पिटाई की गई। जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। ग्रामीणों की पूछताछ में आरोपी युवकों ने स्वीकार भी किया कि वह भैंस चुराने आए थे। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में कौशाम्बी कोतवाल इंद्रदेव का कहना है कि पूछताछ के बाद अरोपी युवकों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें