Three youths arrested with 50 kg of banned meat
- फोटो : KAUSHAMBI
50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के घोसिया गांव में मंगलवार शाम एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 50 प्रतिबंधित मांस भी बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
मंगलवार शाम सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय को सूचना मिली कि घोसिया गांव के एक खंडहरनुमा मकान में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर ने एसआई ईश्वर शरण राय, दीपक कुमार व कांस्टेबल शिवपूजन के साथ छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से करीब 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। जबकि प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहा एक युवक और उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गये आरोपियों में मुन्ना पुत्र मोहम्मद गौस, नसीब अहमद पुत्र अनीस अहमद व शहबाद पुत्र समीम निवासी घोसिया हैं। मांस बेचने आया कोखराज कोतवाली के कसिया गांव का एक युवक व उसका साथी फरार है।