फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी समेत तीन पॉजिटिव

विज्ञापन
three people tested covid positive including district information and science officer - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने खुद अपने संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक करते हुए संपर्क में आए लोगों से होम क्वारंटीन रहते हुए कोविड जांच करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह रविवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1426 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान आई जांच रिपोर्ट में जिला सूचना अधिकारी समेत तीन लोग संक्रमित निकले। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे 13 मरीज ठीक हो गए हैं। इस तरह से जनपद में अब तक कुल 2215 संक्रमित मिल चुके है। हालांकि, इनमें से 2143 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 28 कोविड पीड़ितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल केवल 45 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें