सैनी कोतवाली के जानकीपुर गांव के समीप मंगलवार को शाम बाइक की टक्कर से महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जानकीपुर निवासी सुरेश की पत्नी सुषमा देवी सड़क पार कर रही थी। तभी उसे बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। वहीं बाइक पर बैठे कड़ाधाम के रामपुर बढ़नावां गांव निवासी संदीप कुमार व चौबे लाल जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टराें ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।