फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा क्रेंद्र संचालक से दिन-दहाड़े तीन लाख की लूट

विज्ञापन
Three lakh robbed in daylight from customer service center operator - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े तीन लाख की लूट
विज्ञापन

सरायअकिल के पनारा गोपालपुर गांव में हुई वारदात
एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, शीघ्र खुलासे के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब तीन लाख नकद, लैपटाप और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने संचालक पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने वाहन चेकिंग कराई, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। मामले में संचालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
सरायअकिल कोतवाली के डहिया गांव निवासी अमित वर्मा ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी ले रखी है। अमित का ग्राहक सेवा केंद्र क्षेत्र के ही पनारा गोपालपुर में स्थित है। सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे अमित केंद्र पहुंचा। बाइक खड़ी करने के बाद वह लैपटाप व पैसों से भरा बैग जमीन पर रखकर शटर खोलने लगा। इसी दौरान वहां पर खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने अमित को तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बैग लेकर अलग-अलग बाइकों से फरार हो गए। घटना के बाद अमित ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जुटे और पुलिस को खबर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर सरायअकिल मनीष पांडेय, कनैली चौकी प्रभारी मनोज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कराकर वाहन चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। अमित ने बताया कि बैैग में तीन लाख रुपये नकद, एक मोबाइल और लैपटाप था। मामले की तहरीर पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसपी का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने लूट की तहरीर दी है। मौके पर जांच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को घटना के जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें