फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूबे

Sat, 30 Mar 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के करेंटी घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में समा गए। युवकों के साथ गए दो अन्य दोस्तों के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे युवकों की खोजबीन करा रही है। देर शाम तक युवकों का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

कोखराज के बसावनपुर गांव का शुभम पाल (21) पल्टीपुर का अभिषेक पटेल (20), बम्हरौली का आदित्य जायसवाल (20), बसावनपुर का शशांक व अभिषेक पुत्र धनुष दोस्त हैं। शुक्रवार को वे गंगा स्नान करने प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर स्थित करेंटी घाट गए थे। शुभम, अभिषेक पुत्र रामप्रकाश व आदित्य नहाने के लिए नदी में कूद गए।
घाट पर शशांक की अचानक अंडरवीअर फट गई। वह अंडरवीअर खरीदने अभिषेक पुत्र धनुष के साथ शहजादपुर आ गया। शशांक ने बताया कि वापस लौटने पर उसके तीनों साथी नहाते मिले। वह और अभिषेक जैसे ही नदी में नहाने के लिए उतरे तभी शुभम पानी में डूबने लगा। वे लोग भी आगे पहुंचते, लेकिन शुभम को बचाने में आदित्य और अभिषेक भी पानी में समा गए।
विज्ञापन

आननफानन जान बचाकर वह नदी के बाहर निकले व शोर मचाया। शोरगुल सुन जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसके साथियों की खोजबीन करा रही है। हादसे की सूचना के बाद से घाट पर मजमा लगा है। पीड़ित परिवार के लोग भी गंगा किनारे बैठकर रोते-बिलखते रहे। सूचना पर एसडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें