क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव के समीप रविवार को दो अलग-अलग हादसे में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के लिए भेजा गया है।
सिराथू कस्बा निवासी आकाश कुमार पुत्र महेंद्र रविवार दोपहर मोटरसाइकिल से धाता होकर लौट रहे थे। रामपुर धमावां गांव के ससुर खदेरी नदी पुल के पास अचानक गाड़ी का नियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिसमें आकाश जख्मी हो गए। दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय के पास हई। हादसे में बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर से फतेहपुर के खखरेडू थाना अंतर्गत अहमदपुर गांव निवासी अनुराग सिंह व शैलेंद्र सिंह पुत्रगण प्रेम सिंह जख्मी हो गए। आकाश व अनुराग सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा है।