Three beat Corona, got two positives in 24 hours
मंझनपुर। दोआबा में 24 घंटे के भीतर कोरोना पीड़ित तीन मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
संक्रमण की रफ्तार हल्की पड़ने के साथ ही लोग कोविड जांच को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसी के चलते संदिग्धों की जांच का आकड़ा हजार के नीचे आ गया है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्त्रस्मण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह रविवार को भी जिलेभर में शिविर लगाया गया। लेकिन शिविरों में अपेक्षित लोग नहीं पहुंचे। इसके चलते केवल 878 संदिग्धों की ही कोविड जांच हो सकी। इस दौरान आई जांच रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव निकले। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे तीन मरीज ठीक भी हो गए हैं। इस तरह से जनपद में अब तक मिले 2222 संक्रमितों में 2177 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल केवल 18 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।