फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरी की भैंस और पिकअप के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह भैंस चोरी के तीन आरोपियों को पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर तीनों का चालान कर दिया गया है। बुधवार को हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी कर तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रिंकू सिंह की भैंस बुधवार रात चोर घर के समीप से खोल ले गए थे। मामले में बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह धाता मोड़ के समीप से आरोपी प्रदीप कुमार केवट निवासी घोघपुर, सचिन सिंह निवासी शाहपुर व मिग्घा केवट निवासी मुबारकपुर को गिरफ्तार कर किया। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी भैंस को पिकअप में लादकर बेचने ले जा रहे थे। पिकअप सीज कर दी गई है। भैंस पशु पालक को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें