फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में तीन आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
Three accused sent to jail for killing a young man - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
युवक की हत्या में तीन आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली के सौरई बुजुर्ग गांव में मंगलवार को हुई थी घटना
एक सोहन की गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सौरई बुजुर्ग गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कड़ा पुलिस अब चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। बुधवार सुबह पकड़े गए आरोपी सोहन की गिरफ्तारी से पहले परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव का काजू पटेल पुत्र पितंबर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। आरोप है कि मंगलवार सुबह रंजिश के चलते पड़ोस के कल्लू व सरवन पुत्र जवाहर, सोहन पुत्र शंभू और सोहन के बेटे अनूप ने उसकी पिटाई की थी। पिटाई से घायल काजू की देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों तथा ग्रामीणों ने कड़ा कोतवाली में हंगामा किया था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के एफआईआर दर्ज हुई। अनूप व कल्लू को पुलिस ने घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित परिजन सोहन की गिरफ्तारी से पहले शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़े थे। इसी का नतीजा रहा कि पुलिस ने बुधवार सुबह ही सोहन को टेंढ़ीमोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चौथे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें