फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सराफा व्यापारी से लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल लूटकांड का आरोपी रीतेश उर्फ सोनू। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंझनपुर। टेढ़ी मोड़ से शहजादपुर जाने वाले रास्ते पर बुधवार की रात पुलिस ने सराफा व्यापारी से लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, एक अक्तूबर की शाम सराफा व्यापारी सुरेश चंद्र सोनी दुकान बंद कर बाइक से मूरतगंज मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर हेलमेट से उनके सिर पर वार किया। तमंचे से फायर कर उन्हें रोका और 20 हजार रुपये नकद, करीब एक किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवरों से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। मामले में कोखराज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने चार टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात गश्त के दौरान संदिग्धों के टेढ़ी मोड़ से दुर्गा भाभी पुल की ओर जाने की सूचना मिली। घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रीतेश उर्फ सोनू पुत्र स्व. राम सिंह पाल निवासी उमरा गिरिया, फतेहपुर के पैर में गोली लगी। उसके साथी सूरज पासवान और सुनील पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। रीतेश को जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 525.08 ग्राम चांदी व 17.3 ग्राम सोने के जेवर, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की। बाइक प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। रीतेश के खिलाफ कौशाम्बी के विभिन्न थानों में लूट और आर्म्स एक्ट समेत छह प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें