मंझनपुर। जुगराजपुर गांव में सोेमवार रात चोरों ने एक अधेड़ को पीटकर कारखाने से नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह भुक्तभोगी ने गांव के ही दो युवक पर साथियों के साथ लूटपाट करने की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी थी।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी कामता प्रसाद पुत्र सत्यनारायण ने बताया कि गांव के समीप उसका आटा, चावल का कारखाना है। सोमवार रात वह कारखाने की छत पर सो रहा था। देर रात नकाबपोश चोरों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही करीब पांच हजार रुपये समेत हजारों का सामान पार कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाना शुरू किया। इस पर तमाम लोग मौके पर आ गए।