फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खांडसारी निरीक्षक का तालाबंद घर खंगाल ले गए चोर

Tue, 11 Jul 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में खांडसारी निरीक्षक के ताला बंद घर को चोरों ने निशाने पर ले लिया। घर से नकदी, समेत लाखों का माल पार कर दिया। सोमवार को ड्यूटी से घर आए खांडसारी निरीक्षक ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बा निवासी रमाशंकर गोस्वामी गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में खांडसारी निरीक्षक हैं। उनकी तैनाती इन दिनों बिजनौर जनपद में हैं। पत्नी के साथ वह बिजनौर में ही रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी है। दो बेटियां भी भाई के साथ ही प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करती हैं।
रमाशंकर ने बताया कि होली के बाद वह घर में ताला बंदकर बिजनौर चले गए थे। सोमवार दोपहर 12 बजे घर आकर ताला खोला तो अलमारी का टूटा ताला और बिखरा सामान देख वह सन्न रह गए। बताया कि आलमारी से 20 हजार नकद व जेवरात गायब थे। तहरीर देते हुए 20 दिन पहले चोरी की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें