फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर ले गए चोर

Tue, 25 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के गोविंदपुर तेवारा गांव में रविवार रात घर दरवाजा खुला पाकर घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने पार कर दिए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद आई पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी कैलाश कुमार पशुपालक हैं। कैलाश ने बताया कि रविवार रात वह घर का दरवाजा खुला छोड़कर पत्नी शकुंतला और दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। दरवाजा खुला देख चोर घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सोमवार सुबह नींद खुली तो कमरे में बिखरा सामान और बक्सा गायब देख उनके होश उड़ गए।
खोजबीन करने पर बस्ती से बाहर गेहूं के खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। कैलाश के मुताबिक चोर बक्से में रखे 60 हजार रुपये, सोने का लाॅकेट, अंगूठी, पुल्ली, सवा किलो चांदी समेत दो लाख रुपये के अन्य जेवरात पार उठा ले गए। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद आई पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें