फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीवार फांद कर नकदी-गहना ले गए चोर

Tue, 02 Jul 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर गांव में शनिवार रात दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने नकदी-गहना समेट ले गए। पीड़ित महिला के मुताबिक करीब दो लाख रुपये की चपत लगी है। उन्होंने दो लोगों को आरोपित करते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


काजीपुर गांव की गोमती देवी के मुताबिक उसके पति रामनाथ परदेस में रहकर वाहन चलाते हैं। घर पर वह अपने बच्चों के साथ रहती हैं। रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह बच्चों के साथ सो रही थीं। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे तभी दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे चोर बॉक्स खोलने लगे।
आहट सुन उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले जुटते कि इससे पहले चोर बॉक्स में रखे 35 हजार रुपये व चांदी के गहने समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर ले गए।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक जगहट होने पर उन्होंने चोरों को पहचान कर आवाज लगाई तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित महिला ने सोमवार को थाने जाकर दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें