- चरवा कोतवाली के हरदुआ गांव में रविवार रात हुई घटना
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के हरदुआ गांव में रविवार रात चोरों ने पांच घरों से लाखों रुपये के नकदी और जेवरात पार कर दिए।
पीड़ित फूलचंद्र के मुताबिक चोर रात में अगले हिस्से में बाहर से बंद ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बक्से और अलमारी में रखे दो लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। इसी तरह रामआसरे के घर से चोर एक हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए।
गांव के ही श्रीपाल पटेल के घर में घुसे चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। वहीं, राम नरेश के यहां घुस चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नगद समेत कपड़े आदि उठा ले गए।
चोरों ने मोले सिंह के घर से पच्चीस हजार रुपये नगद समेत एक लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह पीड़ितों ने बिखरा सामान देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है।
-
ताला तोड़कर विद्यालय में लगे पंखे खोल ले गए चोर
फोटो नं-20
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर रविवार रात चोर पंखा खोल ले गए। शिक्षक अजय कुमार साहू ने बताया कि इन दिनों विद्यालय में समर कैंप चल रहा है। सोमवार सुबह सात बजे स्कूल खोलने पहुंचे अनुदेशक राजकुमार ने कमरों का ताला टूटा देख जानकारी दी। चोर कमरों में लगे तीन पंखे खोल ले गए। शिक्षक ने बताया कि इसके पहले भी विद्यालय में कई बार चोरी हो चुकी है। शिक्षक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। संवाद