फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिनदहाड़े आलमारी खोलकर नकदी-गहना उठा ले गए चोर

Sat, 08 Feb 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के ककरहाई गांव में शुक्रवार सुबह चोरों ने आलमारी खोलकर नकदी-गहने समेत करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककरहाई गांव निवासी किसान अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वह पावर हाउस तिराहे पर गए थे।घर पर पत्नी सोनिया सिंह और बेटा छत पर धूप ले रहे थे। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने आलमारी खोलकर उसमें रखे करीब दो लाख कीमत के सोना-चांदी के आभूषण और एक हजार रुपये पार कर दिए।
कुछ देर बाद पत्नी सोनिया सिंह जब छत से नीचे उतरीं तो आलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित अजय सिंह ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, चोरों का कुछ सुराग भी मिला है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
स्कूटी और बाइक सवार लड़कियों व महिला पर शंका
अजय सिंह ने बताया कि घर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना की सूचना पर जब वह गांव पहुंचे तो उनके चाचा बलराम सिंह ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी। बताया कि घर के सामने कुछ देर पहले नीली स्कूटी पर सवार दो लड़कियां और बाइक पर एक महिला व पुरुष आए थे। शंका है कि उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें