फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीवार में सेंध लगाकर नकदी-गहने उठा ले गए चोर

Mon, 30 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
काठगांव में घर के पीछे की दीवार में काटी गई सेंध। संवाद
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के काठगांव में शनिवार रात घर के पीछे की दीवार में सेंध लगा कर चोर नकदी-गहने उठा ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

काठगांव निवासी रामदास अपने बेटे गोपुन के साथ सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर में महिलाएं रहती हैं। शनिवार रात सभी घर के अगले हिस्से में सो रही थीं। आधी रात बाद चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध काट कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर दस हजार रुपये व एक लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
रविवार सुबह कमरे का सामान बिखरा देख महिलाएं हक्का-बक्का रह गईं। थाने जाकर घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद आई पुलिस मौका मुआयना कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें