कड़ाधाम के स्थानीय कस्बे में सेंधमारी कर चोर सराफा की दुकान से लाखों रुपये कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए। सोमवार को पीड़ित सर्राफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
कड़ा धाम निवासी विकेस कुमार ने सोने-चांदी के गहनों की दुकान खोल रखी है। बताया कि रविवार रात सभी गहरी नींद में थे, तभी चोरों ने उसकी दुकान को निशाने पर ले लिया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत लाखों का माल उठा ले गए।
सोमवार सुबह सेंध और दुकान से गायब गहने देख पीड़ित के होश उड़ गए। सूचना के बाद आई पुलिस ने मुआयना कर पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।