शहर के रूपापुर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उस दौरान उपकेंद्र की मेनलाइन और फीडर के पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रूपापुर, टाउन, गोपालापुर, सगरा फीडर से जुड़े मोहल्लों में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आज कई उपकेंद्रों पर दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
आगामी त्योहारों के देखते हुए उपकेंद्रों के तारों व बिजली उपकरणों की मरम्मत की जा रही है। ऐसे में रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दहिलामऊ, बाबागंज, करमचंदा, दिलीपपुर, सोनाही, जिला अस्पताल एवं भुपियामऊ उपकेंद्र से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के तहत मरम्मत कार्य किए जाएंगे।