सैनी चौराहे के समीप नेशनल हाईवे पर खड़ा एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक व फायरब्रिगेड की गाड़ी।
- फोटो : Archive
नेशनल हाईवे पर सैनी चौराहे के सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह अचानक एलपीजी सिलिंडरों से लदे एक ट्रक से धुआं उठने लगा। इसके बाद लोगों के बीच गैस लीकेज की अफवाह फैल गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। स्थिति को गंभीर समझते हुए चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर मौके से भागने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया।
वाराणसी से गैस सिलिंडर लेकर फतेहपुर जा रहे एक ट्रक में सैनी चौराहे के पास अचानक धुंआ उठने लगा। इस पर वाहन चालक जय कुमार पाल ने गाड़ी रोक दी। उसे लगा कि किसी सिलिंडर में लीकेज है। इसके चलते आग लगी है। थोड़ी देकर में दमकल की गाड़ी वहां पहुंची। टीम ने तुरंत ही पानी की छिड़काव कर धुआं शांत कर दिया।
इसके बाद लोगों का पता चला कि धुंआ गैस से नहीं किसी तकनीकी कमी के कारण उठा था। सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जांच में सामने आया कि ट्रक के इंजेक्टर में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। एहतियातन ट्रक को एकांत में खड़ा करा दिया गया है।