फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रही राहत, ठंड से ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
There is no relief, people kept chilling from the cold - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नहीं मिल रही राहत, ठंड से ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन

दोहपर बाद निकली धूप भी रही बेअसर, अलाव तापने में गुजरा दिन
रविवार को न्यूनतम तीन और अधिकतम 13 डिग्री पहुंचा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। ठंड हवाओं और हल्की धूप के बीच रविवार को पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में सन्नाटा रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह जगह अलाव का सहारा लेते रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन गलन से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते होते एक बार फिर घना कोहरा छा गया। उधर शीतलहर व घने कोहरे ने किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। दलहनी व तिलहनी फसलों को बचाने के लिए किसान जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को भोर से ही बादल छाने के साथ ही गलन का प्रकोप शुरू हो गया। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन गलन में कोई कमी नहीं हुई। कहीं प्रशासन द्वारा उपलब्ध अलाव जल रहे थे तो कहीं लोगों ने खुद व्यवस्था कर रखी थी। कड़ाके की ठंड का ही नतीजा रहा कि बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटा रहा। बाजारों की तरफ लोगों के रुख न करने से व्यवसाय पर भी अब प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि यदि ऐसे ही ठंड जारी रही तो इसका बड़ा असर व्यवसाय पर पड़ सकता है। वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री खूब हो रही है। मंझनपुर के रेडीमेड कपड़ों के विक्रेेता महेंद्र केसरवानी व मंटू केसरवानी का कहना है कि पिछले वर्ष का स्टॉक तो खत्म हुआ ही, इस वर्ष भी अब तक तीन बार गर्म कपड़ों की खेप मंगा चुके हैं। बताया कि बीते कई वर्षों के बाद इस तरह की ठंड नहीं पड़ी है। इतनी ठंड का अनुमान उन्हें नहीं था। फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की दुकान लगाने वाले इसहाक व मोहम्मद नजीब ने कहा कि गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। इसमें पुराना स्टॉक भी समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें