फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़कों पर जगह तय नहीं, कहीं भी खड़े कर देते हैं वाहन

Mon, 27 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के लिए कोई निर्धारित स्थल न होने के कारण लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़ा करने के लिए विवश हैं। इससे न केवल यातायात में अवरोध उत्पन्न होता है, बल्कि कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील परिसर में व्यवस्थित पार्किंग स्थल का लंबे समय से अभाव है। इसके चलते वकीलों और वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अवागमन की समस्या होती है। कई बार तो जाम भी लगता है। ऐसे में कई बार विवाद भी हो चुका है। अब अधिवक्ता संघ ने इसके लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
वाहनों के लिए पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। संगठन की बैठक में इसके लिए कोई बढ़ा फैसला लिया जाएगा। -बालेंद्रधर द्विवेदी, अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ
विज्ञापन

-पार्किंग की अव्यवस्था काफी समय से मुद्दा बनी हुई है। न्यायिक कार्य में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। बेहतर पार्किंग बने तो वाहनों की चोरी व विवाद की संभावनाएं भी समाप्त होंगी।- अभितोष मालवीय, अधिवक्ता
तहसील परिसर में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान है। तहसील का भवन नया है। ऐसे में मिट्टी भराई का काम चल रहा है। उसके बाद सड़क से वाहन को हटाकर अंदर खड़ा करने की सुविधा हो जाएगी। - योगेंद्र गौड़, एसडीएम सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें