फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिंघिया आरोग्य केंद्र... जांच के लिए मशीनें तो हैं पर स्टाफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहदानी रमाशंकर नगर के सिंघिया स्थित अर्बन आयुष्मान स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र में फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स नहीं हैं।डॉक्टर ही मरीजों का इलाज करते हैं और दवाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिए मशीन तो है लेकिन स्टाफ न होने की वजह से मरीजों की जांचें नहीं पा रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने अर्बन स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल की। दोपहर करीब दो बजे डॉ. अजय कुमार मरीजों के इंतजार में बैठे थे जबकि केंद्र पर केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजन और अमन ही मौजूद मिले। मरीजों के लिए जरूरी लैब टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। यही कारण है कि मरीजों को बीपी और शुगर की जांच के अलावा खून जांच के लिए निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है।
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अर्बन केंद्र अभी महज दो महीने पहले शुरू हुआ है। फिलहाल यहां प्रतिदिन औसतन 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। प्रचार-प्रसार बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में वृद्धि होगी। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत अब तक 25 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

यहां अधिकतर मरीज वायरल बुखार, स्किन संबंधी रोग, शुगर, कान-आंख की परेशानी मिली। केंद्र पर बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा तो है लेकिन आवश्यक स्टाफ की कमी है। जिसके चलते जांच नहीं हो पाती।
बोले अफसर
- सिंघिया अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर फिलहाल फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत नहीं हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। जल्द इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी ताकि मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

- शिब्ली रजा, कोऑर्डिनेटर अर्बन शहरी स्वास्थ्य मिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें