सूने घर की दीवार फांदकर हजारों की चोरी
चायल। पिपरी कोतवाली के रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी संत कुमार पांडेय ने बताया कि एक महीने से वह अपने परिवार के साथ ननिहाल में रह रहे हैं। सोमवार शाम को जब वह घर लौटे तो कमरे का बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने दीवार फांदकर कमरे में रखे बर्तन समेत लगभग 20 हजार रुपया का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। संवाद