फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
Theft of millions from a ready-made clothing store - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

मंझनपुर चौराहे पर गुरुवार रात हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्थानीय चौराहा स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से गुरुवार रात शटर तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के कटरा नगर मोहल्ला निवासी मो. इरफान पुत्र मो. आरिफ ने स्थानीय चौराहे पर सिराथू रोड पर रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। गुरुवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान शटर तोड़कर चोर गल्ले से तीन दिन की बिक्री के करीब 45 हजार रुपये व लगभग तीन लाख के कपड़े उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। चोरी की वारदात को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त में ढिलाई करती है। चौराहे से कोतवाली की दूरी करीब सौ मीटर है। इसके बाद भी इस तरह की घटना हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें