फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध लगाकर नकदी-गहने समेत लाखों की चोरी

Mon, 06 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी के मखऊपुर गांव में शनिवार रात दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। रविवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

मखऊपुर गांव निवासी कमलेश मजदूरी करता है। बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह खाने के बाद पत्नी-बच्चों के साथ घर के भीतर सो रहे थे। सुबह उठने पर घर पीछे की दीवार की ईंटें निकली दिखीं तो वह चौंक पड़े। पीछे के कमरे में जाकर देखने पर पता चला कि जेवर और नकदी वाला बक्सा गायब है। खोजबीन के बाद घर से थोड़ी दूर स्थित गेहूं के खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला।
कमलेश के मुताबिक चोर बक्से में रखे आठ हजार रुपये, करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, अनाज और कपड़े समेट ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष के मुताबिक चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें