फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर किराना की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज गांव में बुधवार की रात किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित 50 हजार का समान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के स्थानीय गांव निवासी सरोज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार ने गांव में ही किराने की दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। सुबह पड़ोसियों ने सरोज को बताया कि उसकी दुकान का ताला टूटा है। दुकान पहुंचे सरोज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सरोज अहमद ने बताया कि चोर दुकान से दो हजार रुपये नकद के अलावा घी,तेल, आटा सहित करीब 50 हजार कीमत का समान समेट ले गए। कोखराज पुलिस घटना की तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें