फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 29 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) की अंडरग्राउंड पाइप लाइन में क्लैंप लगाकर तेल चोरी करने वाले शातिर चोरों के गिरोह की तलाश में कौशाम्बी पुलिस जुटी है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि इसके लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। वहीं जांच में जुटी एसओजी ने स्थानीय मोबाइल टावर के चौकीदार के परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि आईओसी के पाइप लाइन से तेल चुराने वाले गिरोह की बाबत तमाम अहम क्लू मिले हैं। जल्द ही गिरोह का सरगना और सदस्यों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इंडियन आयल कारपोरेशन की बरौनी रिफाइनरी से तेल आपूर्ति के लिए इलाहाबाद-कौशाम्बी होते हुए बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी का खुलासा हुआ है। चरवा कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या का पुरा गांव के समीप पाइप लाइन खोदकर चोरों ने तेल चोरी करने के लिए क्लैंप लगाया था। शनिवार को प्रेशर कम होने पर जब आईओसी के अफसरों ने चेक प्वाइंट और सुरक्षा कर्मियों पाइप लाइन की चेकिंग कराई, तो इसका खुलासा हुआ। मामले में आईओसी के उप प्रबंधक सिद्धार्थ अवस्थी ने रविवार को चरवा कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस तेल चोरों की तलाश में जुट गई है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि एसओजी के साथ ही चरवा और पुरामुफ्ती एसओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। इधर, एसओजी ने अयोध्या का पुरा गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन व्यक्तियों से तमाम जानकारियां हासिल हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आईओसी से तेल चोरी करने वालों को दबोचने में भी सफलता मिलेगी।

आईओसी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन को ड्रिल करके क्लैंप के माध्यम से तेल चोरी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस की नजर मोबाइल टावरों में डीजल सप्लायरों पर टिकी है। यही कारण है कि पुलिस ने जिन तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। सभी मोबाइल टावर में काम करने वाले एक व्यक्ति के परिवार से ही जुड़े हैं। साथ ही पुलिस की नजर मोबाइल टावरों में काम करने वाले अन्य व्यक्तियों पर भी लगी है। इंडियन आयल कार्पोरेशन की अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी के लिए जिस तरह से चरवा क्षेत्र में क्लैंप लगाया गया है। ठीक इसी तरह से पाइप लाइन से तेल चोरी की घटना तीन दिन पहले फतेहपुर जिले के औन कोतवाली क्षेत्र भी हुई थी। वहां से गिरोह के सदस्य तीन टैंकर पेट्रोल निकाल ले गए थे। पुलिस अफसरों का मानना है कि फतेहपुर इलाके में पाइप लाइन से तेल चोरी करन वाले गिरोह ने चरवा क्षेत्र में भी घटना की है।
विज्ञापन


आईओसी की पाइप लाइन को खोदकर शातिरों ने जिस तरह से तेल चोरी को अंजाम दिया। इससे पाइप लाइन की सुरक्षा इंतजाम की कलई खुलकर सामने आ गई है। बता दें कि तेल आपूर्ति के लिए जमीन के भीतर पाइप लाइन बिछाई गई है। इस पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है। पर, फतेहपुर के बाद जिस तरह से पाइप लाइन खोदकर तेल चोरी का खुलासा हुआ है। चेक प्वाइंट के कर्मियों और सुरक्षा कर्मचारियों की निष्क्रियता सामने आ चुकी है। ऐसी ही लापरवाही के कारण किसी भी रोज कोई भी आगजनी जैसे बड़े हादसे को भी अंजाम दे सकता है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। कहाकि कारपोरेशन के अफसरों से भी सुरक्षा संबंधी बिंदूओं पर बात की जाएगी।

आईओसी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी बगैर विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। ऐसा पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों का भी मानना है। पुलिस अफसरों के मुताबिक फौरी जांच में सामने आया है कि आईओसी की पाइप लाइन को ड्रिल करके उससे तेल निकालने के लिए क्लैंप बांधा गया है। यह काम इतना आसान नहीं है, जो कोई भी व्यक्ति कर सके। इसमें विभाग या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े किसी मास्टर माइंड की भूमिका संभव है। चरवा कोतवाली के इंस्पेक्टर रियाज अहमद को शनिवार की रात हटाकर इलाहाबाद भेज दिया गया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि चरवा एसएसओ रहे रियाज अहमद का पहले ही इलाहाबाद स्थानांतरण हो गया था। उन्हें जिले में इंस्पेक्टर की कमी के कारण रिलीव नहीं किया जा रहा था। प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर इंस्पेक्टर मोहम्मद हाशिम के ज्वाइन कर लेने पर चरवा प्रभारी को रिलीव कर दिया गया है। हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि आईओसी की पाइप लाइन से तेल चोरी होने की घटना की गाज उनपर गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें