फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेल में बंद युवक के घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद युवक के घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

- करारी कोतवाली अड़हरा गांव में रविवार दोपहर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के अड़हरा गांव में रविवार सुबह बाइक सवार चार युवक सूने घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात लूट ले गए। गृहस्वामी किशोरी को बहला ले जाने के मामले में जेल में है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
अड़हरा गांव की राजकली पत्नी रोशन लाल सरोज ने बताया कि उसका देवर सोहन लाल कुछ महीने पहले चरवा कोतवाली इलाके की एक किशोरी को बहला ले गया था। किशोरी के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देवर को जेल भेज दिया। अदालत की अनुमति पर किशोरी को उसके परिजनों के सिपुर्द कर दिया गया था। राजकली के मुताबिक देवर के जेल जाने के बाद से उसके घर में ताला बंद रहता था। रविवार को दो बाइक से आए चार लोगों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखा नकदी व जेवरात उठा ले गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। इंस्पेक्टर करारी सुनील सिंह का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है वह अपहृत किशोरी के भाई हैं। पता चला है कि किशोरी गर्भवती है। शनिवार को उसने फिर से अपना घर छोड़ दिया। किशोरी के घरवाले उसकी खोजबीन में अड़हरा आए थे। यहां उन लोगों के साथ मारपीट की गई। पेशबंदी में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े, पांच पर मुकदमा
मंझनपुर। सदर कोतवाली के हाजीपुर पतौना गांव की प्रीती कश्यप ने बताया कि 25 मई को भतीजा कुलदीप गांव की उर्मिला सोनकर के बेटे के साथ क्रिकेट खेलने गया था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि उर्मिला ने भतीजे के सिर पर डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने उर्मिला के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ उर्मिला ने भी श्यामू, कुलदीप सहित चार लोगों के खिलाफ उसी विवाद को लेकर मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें