फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुल पर बैठकर प्रेमी का इंतजार करती रही युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी पुल पर सोमवार दोपहर एक युवती बैठ गई। युवती को पुल पर बैठे देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। इससे पुल पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, युवती को समझाकर थाने ले गई। जहां पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि तीन साल से उसका सेंवढ़ा गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध है। अब युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह युवक से शादी करना चाहती है और इसी उम्मीद में पुल पर उसका इंतजार कर रही थी। महिला दरोगा ने युवती से बातचीत कर उसे समझाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। युवती या उसके परिजन युवक के खिलाफ तहरीर देने को तैयार नहीं हैं। उन्हें समझाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें