चायल
(ब्यूरो)। पुरामुफ्ती इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर मासूम बच्चे को नदी पार
ले जाकर एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। मनमानी के बाद कहीं भी शिकायत
करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव लाकर छोड़ दिया। घटना की
जानकारी होने पर परिजन युवक की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें
डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को इसकी शिकायत सीओ से की। क्षेत्राधिकारी चायल
ने एसओ पुरामुफ्ती को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पुरामुफ्ती
थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक दोपहर पड़ोसी के आठ साल के
बच्चे को बहाने से बुलाकर नदी किनारे ले गया। इसके बाद उसे नाव बैठाकर पार
लेकर चला गया। बच्चे ने बताया कि नदी पार ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ
कुकर्म किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते
हुए घर के समीप छोड़कर भाग गया। युवक की धमकी से काफी देर तक वह सहमा रहा।
बच्चे की हालात देख परिवार के लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो सिसकते हुए
उसने पड़ोसी युवक की सारी करतूत बयां कर दी। पड़ोसी की कारस्तानी सुनकर
परिजन सन्न रह गए। बच्चे को लेकर उसके पिता पुरामुफ्ती थाने पहुंचे और
नामजद तहरीर पुलिस को दी।
आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा
दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर भुक्तभोगी पिता ने शुक्रवार को
चायल पहुंचकर इसकी शिकायत सीओ से की। सीओ चायल आलोक कुमार मिश्र ने एसओ
पुरामुफ्ती को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।