फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 12 Jun 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी-मंझनपुर मार्ग पर एदिलपुर गांव के समीप बुधवार रात हुए मार्ग हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बहन की ससुराल से घर लौटते समय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। साथ रहा भांजा भी गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत से घर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के छोटा पचंभा गांव निवासी पन्नालाल (35) पुत्र पंछीलाल की बहन की ससुराल ओसा (मंझनपुर) गांव में है। बुधवार शाम वह बहन से मिलने उसके घर गया था। रात करीब 9 बजे वह भांजे मोनू (10) पुत्र फूलचंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक एदिलपुर गांव के समीप पहुंची, मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में पन्नालाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होने की आवाज सुनकर गांववाले दौड़े। लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़े मोनू से पूछताछ करके हादसे की खबर परिजनों को दी। साथ ही उसे अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें