फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Sat, 23 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के रतगहा गांव के एक युवक की शुक्रवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मनौरी बाजार से लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। चर्चा है कि घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के रतगहा गांव निवासी निसार अहमद (35) पुत्र नजीर अहमद मुंबई में सिलाई का काम करता था। पखवारे भर पहले वह गांव आया था। युवक की पत्नी नूरजहां ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से मनौरी बाजार के लिए निकला था। दोपहर घर लौटे युवक की हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां शाम युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूुचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। युवक की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें