फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

सीडीओ से समस्याओं का समाधान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने से खफा विश्व हिंदू महासंघ ने सोमवार को सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि महीने भर में निराकरण नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि सिराथू ब्लॉक के थोन, बिबिनियापुर, पइंसा, पड़री आदि गांवों के लोग जरूरी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत इन गांवों में आम रास्ते और जलनिकासी की है। नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। इससे परेशानी होती है। वहीं रास्ते का निर्माण नहीं होने से आए दिन लोग हादसों का शिकार होते हैं। बताया कि शिकायत पहले भी कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। इसी से परेशान संगठन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय में बैठक की। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सीडीओ ने महीने भर के भीतर दिक्कतें दूर करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर मेवालाल गुप्ता, गया प्रसाद मौर्य, पप्पू गौतम, संजीत कुमार, शिवकेश मिश्रा, महाराजदीन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें