फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए गरजी कादिराबाद की महिलाएं

Tue, 03 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पेंशन सूची से नाम गायब होने से सोमवार को कादिराबाद गांव की गरीब महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। विकास भवन आकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सीडीओ को शिकायतीपत्र देकर सूची की जांच कराकर गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लाक के कादिराबाद गांव की रहने वाली लालती देवी, कलावती, सूरजकली, फूलपति, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, संवरिया देवी, शीला देवी, सावित्री देवी, सीमा देवी, राजकुमारी, सविता देवी, गमला देवी, शांति देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी आदि ने बताया कि वे भूमिहीन, गरीब महिलाएं हैं। मजदूरी करती हैं। महिलाओं की मानें तो पहले उन्हें महामाया योजना की पेंशन मिलती थी। योजना बंद होने के बाद उन्हें पेंशन मिलनी बंद हो गई। महिलाओं की मानें तो ग्रामसभा की बैठक में उन लोगों का नाम समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों में शामिल किया गया था।

उन्होंने आवेदन भी किया था। इसके बाद भी समाजवादी पेंशन की सूची से उनका नाम गायब है। जबकि उन घरों की महिलाओं का नाम सूची में शामिल हैं, जिनके पास पक्का मकान, खेत, मोटरसाइकिल आदि हैं। महिलाओं ने सुविधाशुल्क लेकर अपात्रों को पेंशन का लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने बीडीओ को सूची का गांव जाकर सत्यापन करके रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें