फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी में लगी आग बुझाने गई महिला को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
The woman who was extinguished on TV caught fire, died - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। महिला बिजली की शार्ट सर्किट से टीवी में लगी आग को बुझाने पहुंची थी, तभी करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोगों के अनुसार घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

महमदपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार गुजरात के राजकोट में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी गुड़िया (28) परिवार के साथ रहती है। सोमवार शाम गुड़िया घर में बैठकर टीवी देख रही थी।
इस दौरान अचानक शार्ट सर्किट होने से टीवी में आग लग गई। इस पर गुड़िया आग बुझाने लगी। इसी दौरान वह गुड़िया करंट की चपेट में आ गई। व़वाहिता की मौक्े पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के दुर्घटना हुई। गांव के बाहर गुजरी रही हाईटेंशन लाइन टूट कर घरेलू लाइन पर गिर गई है।
इसी के चलते घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। उधर, घरवालों का कहना है कि गुड़िया की मौत की जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव के समीप सोमवार को 60 वर्षीय महिला का शव डाउन लाइन पर मिला। घटना की जानकारी पर सिराथू चौकी प्रभारी हेमंत मिश्रा मौके पर पहुंचे और लाश को लाइन से किनारे कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव के पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें