फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला ने एसडीएम के सामने लेखपाल को जड़ा थप्पड़, फिर लेखपालों ने महिला को पीटा

Sat, 12 Jul 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू तहसील में बेंच पर बैठी हंगामा करने वाली महिला व,जुटी  भीड़-संवाद
विज्ञापन
तहसील परिसर में शुक्रवार को राशनकार्ड बनवाने आई महिला ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए महिला लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लेखपाल संघ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बा वार्ड नंबर 10 निवासी विमला देवी पत्नी बुद्धू ने सप्लाई दफ्तर में अंत्योदय कार्ड बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद सप्लाई इंस्पेक्टर ने लेखपाल से रिपोर्ट लगवाने के लिए कहा तो वह लेखपाल कक्ष जाकर तेरहरा गांव की महिला लेखपाल नेहा जैन से किसी बात को लेकर उलझ गई।
साथी लेखपालों ने किसी तरह मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने कक्ष से बाहर आकर महिला को शांत कराते हुए पूछा, महिला ने लेखपाल पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम नेहा जैन को बुलाकर जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इसी बीच महिला ने लेखपाल नेहा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तहसील के लेखपालों ने इकट्ठा होकर आरोपी महिला की पिटाई कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना के बाद आई सैनी पुलिस ने आरोपी महिला को कोतवाली ले जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। सैनी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया लेखपाल नेहा जैन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
-
वीडियो बनाने पर युवक को पीटा
महिला के हंगामा करने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मुकदमे की तारीख लेने तहसील आए कड़ाधाम निवासी बब्बू घटना का वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि लेखपाल महिला को पीट रहे थे, इसके वीडियो बनाने का विरोध करते हुए लोगों ने उनकी भी पिटाई कर मोबाइल छीन लिया। एसओ संजय तिवारी के मुताबिक इस तरह की शिकायत नहीं मिली है कि लेखपालों ने किसी को पीटकर मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें