फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
women crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को बुधवार शाम रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इससे वे वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो बुधवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। कपड़े भी फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सैनी कोतवाल ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें